लखनऊ. योगी सरकार ने यूपी में फिर से ट्रांसफर एक्सप्रेस दौड़ाई है। इसमें 11 IAS अफसरों को इधर से उधर भेजे गए हैं। आइए जानते हैं अब किसे कहां भेजा गया…

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक स्तर पर अफसरों का फेरबदल किया है। पिछले 10 दिनों में ये पांचवीं बार है। जब यूपी में प्रशासनिक स्तर के अफसरों का फेरबदल किया गया है। इसमें वाराणसी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयदेव सीएस को बस्ती जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा विशेष सचिव खाद्य एवं रसद उत्तर प्रदेश शासन एवं विधिक बांट माप विज्ञान विभाग के नियंत्रक मार्कण्डेय शाही को प्रभारी श्रमायुक्त बनाया गया है। जबकि विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम राजेश कुमार पाण्डेय को जालौन का जिलाधिकारी बनाया गया है। गोरखपुर मंडल की संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं गोरखपुर की अपर आयुक्त अनुज मलिक को संभागीय खाद्य नियंत्रक के पद पर तैनात करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
बस्ती के मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति को उत्तर प्रदेश शासन में कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं मैनपुरी के सीडीओ यानी मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार को उत्तर प्रदेश शासन में लोक निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। गोरखपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को नेहा बंधु को मैनपुरी का सीडीओ यानी मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। जबकि देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी रवींद कुमार को उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य सचिव-स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। दूसरी ओर बरेली के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रत्यूष पांडेय को देवरिया का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश शासन में मुख्य सचिव-स्टाफ ऑफिसर दिव्य प्रकाश गिरि को उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी को आवास एवं शहरी नियोग विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
11 IAS अफसरों के ट्रांसफर की लिस्ट
- मार्कण्डेय शाही प्रभारी श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश बनाए गए
- राजेश कुमार पांडेय जालौन के नए डीएम बनाए गए
- अनुज मलिक को विशेष कार्याधिकारी गीडा का प्रभार
- संभागीय खाद्य नियंत्रक गोरखपुर बनी रहेंगी अनुज मलिक
- राजेश कुमार प्रजापति विशेष सचिव एपीसी शाखा
- जयदेव सीएस मुख्य विकास अधिकारी बस्ती बनाए गए
- विनोद कुमार संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग बने
- नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी बनाई गईं
- रवींद्र कुमार स्टाफ ऑफिसर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश
- प्रत्यूष पांडेय मुख्य विकास अधिकारी देवरिया बने
- दिव्य प्रकाश गिरि विशेष सचिव आबकारी विभाग बने
- उदय भानु त्रिपाठी विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन

























