होम राज्य उत्तर प्रदेश अलापुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ सैकड़ों की संख्या में...

अलापुर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक साथ सैकड़ों की संख्या में चिड़ियों के मृत शव मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी वन विभाग की टीम!

बदायूँ/अलापुर।अलापुर म्याऊं रोड स्थित ग्राम चितौरा के एक खेत में सैकड़ों की संख्या में चिड़ियों के मरने की खबर किसी ने पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को दी है जिसकी सूचना मिलते ही विकेंद्र ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को दी ।सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम डिप्टी रेंजर अमित सोलंकी के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई है,खेत मे से सभी चिड़ियों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वदेश केसरी न्यूज से बात करते हुए डिप्टी रेंजर अमित सोलंकी ने बताया कि मृत चिड़ियों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,साथ कुछ चिड़ियां जिंदा तड़पती भी मिली हैं जिनका उपचार कराया जा रहा है,बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी कि चिड़ियों की मौत के पीछे का क्या कारण है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में मृत चिड़ियों के मिलने पर मामले की गहराई से छानबीन कराने की बात कह रहे हैं।वन विभाग का कहना है अब मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा।मृत चिड़ियों की मौत के पीछे कोई साजिश है या हादसा यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।वन विभाग टीम खेत स्वामी व आसपास के ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है।चिड़ियों की मृत्य मिलने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए हैं लोगों में घटना को लेकर रोष है साथ ही लोग आपस में चिड़ियों के मरने को लेकर तरह तरह के कयास लगाते देखे जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here