होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगरवासी परेशान,नगरवासियों ने पालिका से की...

बदायूँ में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नगरवासी परेशान,नगरवासियों ने पालिका से की फॉगिंग कराने की मांग,

बदायूँ।बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है,शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल रहा है। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा जगह जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। नगर पालिका ने वरसात के दौरान तमाम बड़े नालों की युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया था लेकिन ज्यादातर कीच उठने से पहले ही पुनः नालों में समा गई, ऐसे में लोगों को कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से निपटने कोई खास तैयारी नहीं की है।दूसरी ओर योगी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इसको लेकर अलर्ट हो गए हैं सरकार ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।अधिकारियों की माने तो लखनऊ में डेंगू के 18 ताजा मामले सामने आए हैं इस साल एक दिन में डेंगू के ताजा मामलों की यह सबसे अधिक संख्या है।

गर्मी के बाद जैसे ही मौसम में ठंडक शुरु होती है। वैसे ही मच्छर भी पनपना शुरु हो जाते हैं। ऐसे में बारिश का पानी जमा होने की स्थिति में मच्छरों का प्रकोप और अधिक बढ़ जाता है। साथ ही मच्छरों के प्रकोप से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में लगातार एक ही जगह एक सप्ताह से अधिक पानी जमा होने के बाद उसमें डेंगू के मच्छर भी पनपना शुरु हो जाते हैं। जो कि जानलेवा हो सकते हैं।

नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्षा फातिमा रज़ा व पालिका प्रशासन से शहर में युद्ध स्तर पर गली मोहल्लों में फोगिंग कराने की मांग की है। बरसात खत्म होने व गर्मी बढ़ने के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। शहर में गंदगी, नाले का गंदा पानी, जाम नाला की बदायूँ की बड़ी समस्या है। शहर की ज्यादातर गलियों में सफाई कर्मियों के नियमित न आने की वजह से गंदगी पसरी रहती है। नालियां गंदे पानी से उफनती नजर आती है और वह पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर फिलहाल स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। वहीं संध्या होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। इसके चलते संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here