होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा नेता आजम खान के लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाजियाबाद समेत ...

सपा नेता आजम खान के लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाजियाबाद समेत 30 ठिकानों पर ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी ,

लखनऊ/रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान के रामपुर स्थित आवास पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग ने छापा मारा है। दोनों विभागों की टीमें दिन निकलते ही उनके आवास पर पहुंच गई और घर को चारों ओर से घेरने के बाद जांच शुरू कर दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाजियाबाद समेत आजम खान के 30 ठिकानों पर चल रही है।

आजम खान के खिलाफ साल 2019 में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनें कब्जाने के 30 मुकदमे दर्ज हुए थे। तब प्रशासन ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। ईडी ने भी आजम खां के खिलाफ केस दर्ज किया था।

लखनऊ से ईडी की टीम ने कई बार रामपुर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गुरुवार सुबह ईडी उनके घर पहुंच गई। घर को पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आजम खां के खिलाफ पुराने मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।टीम आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार के घर भी टीम पहुंची है।
विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि आजम खान ने अरबो रुपए की यूनिवर्सिटी बनाई है यह पैसा कहां से आया है इसकी हमने शिकायत की थी अब आयकर विभाग इसकी जांच कर रहा है। यूनिवर्सिटी का संचालन मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट करता है, जिसके आजम खान अध्यक्ष है। इस ट्रस्ट के सदस्यों के घरों पर आयकर विभाग की टीम अन्य स्थानों पर भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here