बदायूं। आज शहर के होटल आर के रिजार्ट में ब्राहम्ण महिला जागृति मंच द्वारा तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,देर शाम तक चले आयोजन में महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं गीत, नृत्य, चुटकुल, पुरानी यादों, तीज की कथा, रोचक गेम्स तम्बोला, हाउसी, खेले गए । इस कार्यक्रम में सुरभि पाराशर को मिस तीज क्वीन चुना गया। प्रथम रनरप नीतू मिश्रा और द्वितीय रनरप स्वाति पाराशर रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज की वरिष्ठ महिला सदस्याओं मंजुल शंखधार मीनू राज, संगीता पाण्डेय, रजनी मिश्रा, मधू शर्मा एवं अर्चना मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।इस दौरान सरस्वती वन्दना गाई गई। संस्था की ओर से सभी बरिष्ठ महिला सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस दौरान सलोनी पाठक, मधु शर्मा, मीनू राज ने गीत प्रस्तुत किये। रंजना शर्मा, शिखा दीक्षित, नीलिमा शर्मा, तनु श्रोत्रिय, रिंकी शर्मा, काजल दुबे आदि ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। विभिन्न गेम्स में जीतने वाली महिलाओं को उपहार प्रदान किये गये।
आयोजन समिति की सदस्य सुनीति उपाध्याय, ऋचा अशेष, सलोनी पाठक, श्रुति शंखधार, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ, नीलू शर्मा व तनु श्रोत्रिय ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मंजुल शंखधार, रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अमिता उपाध्याय, छवि त्रिवेदी, संगीता शर्मा, रीता पाण्डेय, रेनू त्रिवेदी, रमा पाण्डेय, रेनू शर्मा, उपासना शर्मा, अनुपम शर्मा, रेखा शर्मा, मीनू राज, भारती मिश्रा, सुमन शर्मा,रिंकी शर्मा, रितु शर्मा, आदि उपस्थित रहीं।