चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक चांद पर उतर चुका है.
अब धूल शांत होने के बाद विक्रम चालू होगा और कम्युनिकेशन शुरू करेगा. जिसके बाद रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह पर आएगा.प्रधानमंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से इसरो के सभी वैज्ञानिकों सहित सभी भारतीयों को वधाई दी है।चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए देश में कल से पूजा-पाठ और प्रार्थनाओं का दौर चल रहा था.इस अभियान पर दुनिया की नजर भी इसपर टिकी हुई थी.