बदायूँ।आज नवगठित ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO)श्रेया मिश्रा से औपचारिक मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अवधेश शाक्य, संगठन मंत्री रीना पाठक व उपाध्यक्ष सुधीर कुमार,विधिक सलाहकार विशाल पटेल,लेखा परीक्षक अशोक मौर्य मौजूद रहे। अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का परिचय जिला पंचायत राज अधिकारी से कराया जिला पंचायत राज अधिकारी ने नवगठित कार्यकारणी को अपनी शुभकामनाएं दी साथ ही संगठन को बेहतर करने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।इस अवसर पर संगठनमंत्री रीना पाठक ने डीपीआरओ का मुँह मीठा कराते हुए संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ व मिठाई भेंट की गई।


























