होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के रंगनाथ मन्दिर में 28 जनवरी से जारी नवचण्डी दुर्गा महायज्ञ...

बिल्सी के रंगनाथ मन्दिर में 28 जनवरी से जारी नवचण्डी दुर्गा महायज्ञ का आज 5 फ़रवरी को पूर्ण आहुति के साथ होगा समापन

बदायूँ /बिल्सी के रंगनाथ मन्दिर में 28 जनवरी से जारी नवचण्डी दुर्गा महायज्ञ का आज 5 फ़रवरी को पूर्ण आहुति के साथ समापन होगा। श्री रंगनाथ मन्दिर में प्रतिबर्ष देश व विश्व कल्याण के हितार्थ यज्ञ का आयोजन किया जाता है।बिल्सी के ज्योतिषाचार्य पण्डित राजीव शर्मा जी यज्ञ का आयोजन करते हैं ,विगत वर्ष विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था, यज्ञ को सफल बनाने में बिल्सी के समस्त धर्मप्रेमियों का विशेष सहयोग रहता है ।


इस बार नवचण्डी दुर्गा महायज्ञ 28 जनवरी से विधिवत पूजन के साथ शुरू हुआ जो प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सांय 4 बजे से 7 बजे तक जारी रहता है यज्ञ आज रविवार 5 फ़रवरी को पूर्णाहुति के साथ सम्पूर्ण हो जाएगा । यज्ञ के सकुशल सपन्न होने के उपलक्ष्य में आज भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक अनुष्ठान में सिद्धपीठ श्री बालाजी दरबार के महंत श्री मटरू मल शर्मा(महाराज),नगर पालिका बिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, अनुज मिश्रा, राकेश माहेष्वरी, मुकेश माहेश्वरी सर्राफ़, अक्षय दीक्षित, व गोपाल दास स्वामी का विशेष सहयोग रहा।यज्ञ के आयोजनकर्ता पंडित राजीव शर्मा ने सभी सहयोगी धर्मप्रेमियों का आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here