बदायूँ।बदायूं के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ बाल दिवस मनायेंगे उक्त जानकारी विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी ने स्वदेश केसरी न्यूज को दी,उन्होंने बताया कि लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों का चुनाव राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ बाल दिवस मनाने के लिए हुआ है।जिन बच्चों का चुनाव हुआ है वह रविवार को विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता त्रिवेदी कि रविवार आज विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता त्रिवेदी जी तथा प्रिंसिपल डा. अनु नंदिनी शर्मा की देख रेख में को दिल्ली रवाना हो गए हैं,जो 14 नवम्बर को प्रातः 8 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे बहां पहुंच कर वो महामहिम के साथ “बाल दिवस” मनाएँगे, विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि अब उनका अगला प्रयास स्कूल के बच्चों को देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से आशीर्वाद दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि वह बच्चों की शिक्षा के साथ उनका सम्पूर्ण विकास करने में विश्वास रखते हैं और इसके लिए वह सदा ही प्रयासरत रहेंगे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने आपस में एक दूसरे को बधाई दी।सारा दिन विद्यालय में खुशी एवं उमंग का माहौल रहा।
होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे महामहिम राष्ट्रपति संग मनाएंगे...

























