होम राज्य उत्तर प्रदेश लाॅर्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल मेें धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,नेहरू का...

लाॅर्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल मेें धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस,नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव,- पीयूष रंजन यादव

बदायूँ। लाॅर्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल मेें आज 14 नंबम्बर को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया । स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी और मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्री पीयूष रंजन यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता एवं डांस कर छात्र-छात्राओं ने बहुत मंनोरंजन किया । मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्रीमान पीयूष रंजन यादवजी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यह बताया की पंडित नेहरू को अक्सर प्यार से चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता है । हर वर्ष स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है और बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं । हालांकि 1964 से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था क्योंकि यूनाइटेड नेशंस इसी दिन को वल्र्ड चिल्ड्रन डे के रूप में मनाता था । लेकिन नेहरू जी की मृत्यू के बाद संसद में प्रस्ताव पारित किया गया जिसके अनुसार उनके जन्मदिन को हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा । चाचा नेहरू के रूप में पहचाने जाने वाले जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव हैं । स्कूल अध्यक्ष श्रीमान वेदव्रत त्रिवेदी ने बच्चों की सराहना की और सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामानाएं देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया ।इस मौके पर स्कूल के उपाध्यक्ष श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशक श्रीमती रीता शर्मा, श्री देवव्रत त्रिवेदी सहित सभी छात्र-छात्रायें व अध्यापक-अध्यापिका कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here