होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट ने शिव भक्तों के लिए लगाया...

श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट ने शिव भक्तों के लिए लगाया भंडारा,

बदायूँ। श्री श्री गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि०), बदायूॅं की ओर से आज प्रथम बार शिवभक्त कांवड़ यात्रियों,और वैष्णव जनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा की गई एवं उन्हें भोजन कराया गया,

ट्रस्ट के अरुण जी,पंकज जी ने कहा कि इस वर्ष से कांवड़ यात्रियों की सेवा में भंडारे का आयोजन किया गया है। श्याम जी, शरद जी, ऋषिराम जी, जुगेंद्र जी ने कहा कि गौर निताई संकीर्तन ट्रस्ट अपने सभी सहयोगियों के सहयोग से ही यह कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के सदस्य विजय जी, अतुल जी, ऋषभ, अक्षत, गौरांग, जतिन, मन्नू, हर्ष आदि ने कहा कि सावन में कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का पहली बार मौका मिला है इससे बड़ी खुशी मिल रही है। इस पुनीत कार्य में ट्रस्ट के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिसमे अरुण जी, पंकज जी, विजय जी, श्याम जी, शरद जी, ऋषिराम जी, जुगेंद्र जी,अतुल जी, ऋषभ, अक्षत, गौरांग, जतिन, मन्नू, हर्ष आदि का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here