बदायूँ।नगर के ब्राह्मण समाज की महिलाओं में हरियाली तीज पर खासा उत्साह देखने को मिला,बदायूँ क्लब बदायूँ पर इस वर्ष समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज़ उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया।



















समाज की महिलाओं को एकजुट कर इस कार्यक्रम को आयोजित कराने का प्रमुख श्रेय आयोजन समिति की सदस्य सुनीति उपाध्याय को जाता है जिनके प्रयासों से बदायूँ में पहली बार समाज की महिलाओं ने इस तरह का कोई आयोजन किया।समाज की महिलाओं ने 1 दिन पूर्व हाथों में मेहंदी ,पांव में महावर लगाकर हरियाली तीज के पारंपरिक परिधान पहनकर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य के साथ झूलों का लुत्फ उठाया।
शनिवार को बदायूँ क्लब में सावन तीज के मौके पर तीज उत्सव का मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी श्रेया मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान परशुराम का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुरुआत सरस्वती वन्दना के साथ हुई। संस्था की ओर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
तीज कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर शाम तक चले आयोजन में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। गीत, नृत्य, चुटकुले, पुरानी यादों, तीज की कथा, रोचक गेम्स तम्बोला, हाउसी, सरप्राइज आदि से सराबोर रहा।मनोरंजक खेलों के जरिए कार्यक्रम को आनंदमय बनाया।कार्यक्रम में सलोनी पाठक, मधु शर्मा, ऋचा अशेष, श्रुति शंखधार ने गीत प्रस्तुत किये। सुनीती उपाध्याय, शुभि शर्मा, काजल दुबे, राशि पाठक, नंदिनी शर्मा, अमिता उपाध्याय, सीमा शर्मा, स्वाति पाराशरी, रिंकी शर्मा आदि ने नृत्य प्रस्तुत किये।विभिन्न गेम्स में प्रतिभाग कर जीतने वाली महिलाओं को उपहार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी श्रेया मिश्रा ने आयोजन समिति सहित सभी महिलाओं को बधाई देते हुये कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उनको आगे बढ़ने का माध्यम प्रदान करते हैं,साथ ही समाज मे प्यार और व्यवहार बढाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर घर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी महिलाओं ने तिरंगा फहराकर इस अभियान को अपना समर्थन व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी वहां आकर सभी महिलाओं के जोश को नमन करते हुए आगामी 12 अगस्त से 13 अगस्त तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया।
समाज की महिलाओं में प्रमुख रूप से सुनीति उपाध्याय, ऋचा अशेष, सलोनी पाठक, श्रुति शंखधार, माला पाराशर, पारुल वशिष्ठ, नीलू शर्मा व तनु श्रोत्रिय ने कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मंजुल शंखधार,मीनू राज, रेखा शर्मा,रजनी मिश्रा, अर्चना मिश्रा, संगीता शर्मा, रीता पाण्डेय, रेनू त्रिवेदी, राना पाण्डेय, रेनू शर्मा, उपासना शर्मा, अनुपम शर्मा, भारती मिश्रा, सुमन शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

























