होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं में भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,17 साल के युवक के...

बदायूं में भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,17 साल के युवक के अपहरण से फूटा गुस्सा,इंस्पेक्टर घायल।

बदायूं में 17 साल के एक लड़के की किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। गायब होने के 13 दिन बाद लड़के की लाश मिली। हत्या से गुस्साई भीड़ गांव में पुलिस के पहुंचते ही हमलावर हो गई। पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसमें एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही को चोटें आईं हैं। फिलहाल गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

वीडियो साभार दै. भा.

ये घटना वजीरगंज इलाके के गांव पेपल की है। यहां रहने वाले जयपाल का बेटा सुखवीर 24 जुलाई को लापता हो गया था। 3 दिन तक तलाशने के बाद परिवार को उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। 27 जुलाई को वजीरगंज थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।

28 जुलाई को सुखवीर के भाई सुनील कुमार ने अपहरण की आशंका जताते हुए पास के गांव बरखेड़ा के कोमिल समेत उसकी पत्नी सुखदेई, रामपाल व कल्लू पर आरोप लगाए। इसके बाद FIR में अपहरण की धारा बढ़ाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here