बदायूँ।शहर के 32 सिविल लाइन में शनिवार को लूटो सूज शोरूम का उद्घाटन हुआ। बरिष्ठ भाजपा नेता व शहर चैयरमैन के पुत्र अमन गोयल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। शहर के युवा रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, यह बहुत अच्छी बात है।



शो रूम के प्रोपराइटर चंद्र कांत सिंह चौहान ने बताया कि प्रतिष्ठान में lotto सूज की सभी रेंज उपलब्ध है।उन्होंने आश्वासन देते हुए कहाकि ग्राहकों की पसंद और उनकी संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए सभी रेंज उपलब्ध कराई जाएगी।

























