होम राज्य उत्तर प्रदेश तिरंगा अभियान: ऊंचे लहराते तिरंगे, देशभक्ति के रंग में गगनभेदी नारों के...

तिरंगा अभियान: ऊंचे लहराते तिरंगे, देशभक्ति के रंग में गगनभेदी नारों के साथ सराबोर हुआ बदायूँ ,जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा, पूरे जिले में जोश में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे,

बदायूँ।देश में आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। यूपी के अलग-अलग शहरों में भी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

इन कार्यक्रमों का आयोजन बीजेपी के अलावा विपक्षी दलों की ओर से भी किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। इसके अलावा तमाम सामाजिक संगठन भी इस तरह के आयोजन कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को देश के हर घर में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।

औषधि विक्रेता संघ ने निकाली तिरँगा यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा में बदायूँ औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी,महामंत्री राजेश रस्तोगी,कोषाध्यक्ष हेमन्त सारस्वत,अशोक नारंग एवं तनुज रस्तोगी ने भाग लेकर केमिस्ट समाज का प्रतिनिधित्व किया

तदुपरांत केमिस्ट साथियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया एवं उन्हें ध्वज फहराने को प्रोत्साहित किया।

प्रोफेसर कालोनी में कृष्ण कुमार भारद्वाज ग्राम प्रधान -बदायूँ चुंगी बाहर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सैंट्रल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन
बदायूं क्लब से शुरू होकर भामा शाह चौक से ओवर ब्रिज होते हुए बापिस बदायूं क्लब आकर खत्म हुईं ,

अंत मे सचिव संजय रस्तोगी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर रोटेरियन विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, रोटेरियन मुनेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट आमोद चाणक्य,डॉक्टर संजीव गुप्ता , पवन शर्मा ,डॉक्टर अरविंद सक्सेना,अनिल कुमार गुप्ता ठेकेदार,अनिल कुमार गुप्ता सोनू ,अमित वैश,राजेश कुमार गुप्ता ,गोपाल रस्तोगी, सुरजीव गुप्ता,प्रदीप गुप्ता आदि सब मौजूद रहे।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग बदायूं ने भी निकाली रैली आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रातः 8:00 बजे पीआरडी जवानों द्वारा साइकिल रैली विकास भवन बदायूं से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी मार्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से कचहरी रोड ,पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए पुनः विकास भवन पर समाप्त हुई

इस अवसर पर श्री विकास नारायण शर्मा ने पीआरडी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पीआरडी जवानों ने साइकिल रैली में जिस उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अनुशासन का परिचय देते हुए प्रतिभाग किया तथा 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर विभाग की तरफ से जो सहभागिता की है वह अत्यंत सराहनीय हैं आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में हिम्मत सिंह, विशाल पाल, कांति प्रसाद शर्मा,राहुल चौबे, का विशेष सहयोग रहा।मोहम्मद रूहेल आज़म ने सभी का आभार व्यक्त किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here