होम राज्य उत्तर प्रदेश खाटू श्यामजी मंदिर (राजस्थान) में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत,प्रधानमंत्री मोदी, व...

खाटू श्यामजी मंदिर (राजस्थान) में भगदड़, तीन महिलाओं की मौत,प्रधानमंत्री मोदी, व राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुःख।

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्यामजी मंदिर में भगदड़ मचने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. मंदिर में आज सुबह 5 बजे के करीब एक मासिक मेले के दौरान ये भगदड़ मची.स्थानीय ख़बरों के मुताबिक़, सोमवार सुबह मंदिर का गेट खुलते भगदड़ मच गई.जिसमें तीन महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर ट्वीट कर लिखा है, “राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजीमंदिर परिसर में मची भगदड़ और उसके कारण हुई मौतों से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवार के साथ हैं. मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, वे जल्दी ठीक हों.”

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करके पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर की .उन्होंने लिखा है, “सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3 दर्शनार्थी महिलाओं की मृत्यु बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें.”

कैसे हुआ हादसा

स्वदेश केसरी के सहयोगी ने फोन पर बताया कि राजस्थान के सीकर ज़िले में विश्व विख्यात खाटू श्यामजी मंदिर में सोमवार सुबह क़रीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच हुई अव्यवस्था में लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। जो उठ नहीं पाए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर कमेटी के गार्ड ने आनन-फानन में व्यवस्था संभाली, इसके चलते तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 12 श्रद्धालु घायल हैं.यह आंकड़ा बड़ भी सकता है,एकादशी के अवसर पर सोमवार को दर्शन करने के लिए लगभग डेढ़ लाख लोग मंदिर परिसर में पहुंचे हुए थे.

सीकर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार “रात को मंदिर के गेट बंद कर दिए जाते हैं. आज सुबह सुबह क़रीब साढ़े चार बजे दर्शन के लिए मंदिर के गेट खोले गए थे, उस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. “एकादशी होने के कारण आज लगभग डेढ़ लाख की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे हुए थे. मंदिर के गेट खुलते ही दर्शन के लिए के लिये हुई धक्का मुक्की में यह घटना हुई है. इसे भगदड़ कहना ठीक नहीं होगा, सीसीटीवी फुटेज में भगदड़ जैसा कुछ नहीं नज़र आ रहा है.”उन्होंने कहा, “मंदिर परिसर में अब हालत बिल्कुल सामान्य हैं. एक क़रीब 63 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है, जिनका कुछ समय पहले ही हार्ट का ऑपरेशन हों भी बताया जा रहा है. मौत के कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो पाएंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here