होम राज्य उत्तर प्रदेश कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन के नाम पर फिर होने लगी ठगी,...

कौन बनेगा करोड़पति में रजिस्ट्रेशन के नाम पर फिर होने लगी ठगी, हो जाइये सावधान दूसरों को भी करें सचेत,पढ़े पूरी खबर….

  • कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर फिर होने लगी ठगी
  • मोबाइल के जरिए खाते में सेंध लगाकर पैसा साफ कर लेते हैं ठग
  • पहले भी इसी तरह से कई लोगों से ठगी का मामले सामने आते रहे हैं

भारत में अब ठगी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। आचानक से आपके व्हाट्सएप नम्बर पर एक नए नम्बर से जिसका नम्बर +92 से शुरु होगा आपको यह जानना जरूरी है कि +92 से अगर आपको कभी कोई कॉल या व्हाट्सएप आये तो समझ लेना चाहिए यह नम्बर पाकिस्तान का है और +92 पाकिस्तान का (ISD) आईएसडी कोड है,पहली नजर में आपको समझ जाना चाहिए कि मामला फर्जीवाड़े का है। जब भी इस तरह के कोड जिनके आगे + 91 के अलावा किसी ओर संख्या का कोड हो तो समझ लेना चाहिये कि यह विदेशी नम्बर से आई हुई कॉल या मेसेज है, आपको यह भी जानना जरूरी है कि भारत का ISD कोड +91 है,

आजकल ऊपर दिए गए कोड से शुरू हो रहे नम्बर से व्हाट्सएप मेसेज व कॉल किये जा रहे हैं आप ऐसे अनजान नम्बर से आये मैसेज वीडियो ऑडियो व पिक्चर को कभी भी डाउनलोड न करें आपके डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल हैक भी सकता है व आपको लालच देकर आपके एकाउंट से पैसा भी निकाला जा सकता है।

पहले भी इसी तरह से कई लोगों से ठगी का मामले सामने आते रहे हैं।व्हाट्सएप पर जिस नम्बर से आपको मेसेज होगा उसकी डीपी पर कौन बनेगा करोड़पति की डिटेल व एक नम्बर होगा जिस पर आपको बात करने के लिये कहा जाता है कुछ पोस्टर में अमिताभ बच्चन के दो फोटो हैं और सोनी का लोगो भी बना रखा है कुछ पोस्टर बिलकुल सादे बने हुए हैं।पोस्टर को इस तरह का आकर्षक रूप दे रखा है, ताकि लोग उसके झांसे में आ जाएं। पोस्टर में लिखा हुआ है कि आप कौन बनेगा करोड़पति के वॉट्सऐप नंबर के लकी ड्रॉ में 25 लाख रुपये के विजेता हैं। इसके लिए आप हमारे सुपरवाइजर राणा प्रताप सिंह से संपर्क करें। एक नंबर 9587077215 या 9892025969 या इसके अलावा भी हो सकता है।

इस तरह के फ़र्ज़ी पाकिस्तानी नम्बर से कॉल या मेसेज होगा।

आपको कहा जाएगा कि इस पर केवल वॉट्सऐप कॉल के जरिए ही बात हो सकती है। इसलिए नंबर को अपने मोबाइल में सेव कर वॉट्सऐप कॉल करिए। पोस्टर पर क्लिक करने पर रिकॉर्डिंग मेसेज भी बजने लगा। बाकायदा केबीसी की तरह सिग्नेचर ट्यून भी बज रही थी। हमारे रिपोर्टर को भी ऐसा ही एक मेसेज मिला है,इसी लिए हम अपने सभी पाठकों को सचेत कर रहे हैं जिससे कोई भी इस तरह के झांसे में न आयें, आप खुद भी सावधान हो जाएं व अपने अपने आसपास के लोगों को भी सचेत करते हुए इस समाचार को अधिक से अधिक लोगों में शेयर कर देश के जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें। आपको न्यूज के साथ जो फोटो दिखाई गई है वह दिए गए नम्बर पर व्हाट्सएप की डीपी पर लगी इमेज की है।आपको भी इसी नम्बर या इसी तरह व अन्य तरह के नम्बर की भी हो सकती है उपरोक्त पोस्टर पर छपे सभी नम्बर फर्जी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here