बदायूँ।बदायूँ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बदायूँ की जिलाकार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी। युवा इकाई की जिलाकार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी गठन किया गया। रविवार सुबह नगर के वाटरवर्क्स स्थित आदर्श ग्रुप के व्यवसायिक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने 2022 – 2025 के लिये बदायूँ की मैन जिलाकार्यकारिणी, युवा कार्यकारिणी ,व नगर कार्य कार्यकारीणी के गठन का एलान किया, प्रदेश महामंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके बाद श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा करते हुए कहा कि आप सभी व्यापारी हित के लिए सभी पदाधिकारी एकता के साथ कार्य करेंगे।








इस दौरान प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने श्री संदीप गुप्ता पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद्र गुप्ता को बदायूं का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया है , श्री सुभाष बत्रा को जिला महामंत्री, श्री सर्वेश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं नगर अध्यक्ष बदायूं के पद पर श्री नितिन जैमिनी, राजेंद्र बत्रा को नगर महामंत्री, अमित कुमार वर्मा को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिला अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी प्रदीप शर्मा को , अम्बरीष रस्तोगी को जिला महामंत्री युवा, व गंधर्व बत्रा को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
अवनीश भारद्वाज को नगर युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पवन कुमार जैन को संगठन के नए प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।जिलाध्यक्ष बनते ही संदीप गुप्ता अपने पुराने तेबर में दिखाई दिये।उन्होंने कहा है कि वो शीघ्र ही सभी पुरानी टीम को व्यापरियों के हित में एकत्र कर बदायूँ की सबसे मजबूत जिलाकार्यकारिणी व नगर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। विदित हो आज से लगभग 17 साल पहले संदीप गुप्ता ने इसी व्यापार मण्डल से व्यापारी राजनीति की शुरुआत की थी और उस समय यह सबसे मजबूत व्यापार मण्डलों में गिना जाता था।संदीप गुप्ता के नेतृत्व में इस व्यापार मण्डल ने बुंलदियों को छुआ था।संदीप गुप्ता के प्रदेश महामंत्री बनकर बदायूँ आने पर बदायूँ के व्यापारियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया था,कहा जाता है कि वैसा स्वागत आजतक किसी जनप्रतिनिधि का भी न हो सका है जिसमें समाज का हर वर्ग शामिल रहा हो।
बदायूँ में संगठन के गठन के दौरान श्रीमती मोनिका यादव प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा)श्रीमती तनु राजपूत (प्रदेश प्रभारी,महिला)। आशीष अग्रवाल (मण्डल प्रभारी, बरेली)रुस्तम यादव आदि मौजूद रहे।


























