बदायूँ।पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री श्री मुकुल अग्रवाल आज बदायूं में जिलाकार्यकारिणी की टीम गठन करने के लिये वॉटरवर्कस स्थित संदीप गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पहुंचे।

कार्यकारिणी गठन के बाद प्रेसवार्ता में बोलते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा संगठन अराजनैतिक संगठन है तथा सदेव व्यापारी हित में कार्य करता है। इस दौरान अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सीघ्र ही व्यापारी पेंशन व्यवस्था व व्यापारी कल्याण बोर्ड में व्यापारी संगठन के प्रतिनिधि को सदस्य, उपाध्यक्ष नियुक्त करे। प्रदेश महामंत्री ने व्यापारी संगठन से भी स्नातक व शिक्षण संघ की तरह व्यापारी MLC मनोनीत करने की भी मांग की।


























