होम राज्य उत्तर प्रदेश रोटरी क्लब ऑफ़ बदायूँ ने द्रौपदी देवी इंटर कालेज परिसर में किया...

रोटरी क्लब ऑफ़ बदायूँ ने द्रौपदी देवी इंटर कालेज परिसर में किया गया वृक्षारोपण,छात्रों ने लिया देखरेख का संकल्प,

बदायूँ। रोटरी क्लब ऑफ बदायूँ सेंट्रल द्वारा चंदौसी रोड स्थित द्रोपदी इंटर कालेज बदायूँ मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी, कालेज के प्रधानाचार्य रामसिंह ,कालेज के मैनेजर मनीष सिंघल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना मे भाग लेकर पहले नीम का पौधा लगाकर किया। इस दौरान स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के साथ क्लब सचिव संजय रस्तोगी व सदस्यों मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, विपिन अग्रवाल, पवन शर्मा, गोपाल रस्तोगी, सुनील गुप्ता ने 60 वृक्ष लगाए।

इस अवसर पर रोटेरियन विपिन अग्रवाल ने बच्चों को पेड़ों का महत्व बताया कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को स्कूलों में सिखाया जाता है कि हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। परंतु बच्चों को पूर्ण रुप से यह सिखाया जाना चाहिए कि हमें प्रति सप्ताह या महीने में एक ना एक पौधा अपने घर के आस-पास जरूर लगाना चाहिए। अगर हम इस बात को तेजी से नहीं सोचेंगे तो हम पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा नहीं कर पाएंगे। स्कूल के परिसर में नीम, डेक, आम, अशोक, जामुन एवं अन्य वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर कालेज के मैनेजर मनीष सिंघल व प्रधानचार्य राम सिंह संग छात्रोँ ने पेड़ों की देखरेख का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सचिव संजय रस्तोगी ने मैनेजर मनीष सिंघल, प्रधानाचार्य राम सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब के मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, विपिन अग्रवाल, पवन शर्मा, गोपाल रस्तोगी, सुनील गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here