होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रदेश भृमण कार्यक्रम की रूप रेखा 31 जुलाई की कांठ बैठक में...

प्रदेश भृमण कार्यक्रम की रूप रेखा 31 जुलाई की कांठ बैठक में होगी तैयार – नवनीत माहेश्वरी ‘प्रदेश कोषाध्यक्ष’ प.उ.माहेश्वरी सभा,

बदायूँ/ 31 जुलाई को कांठ (मुरादाबाद) में आयोजित होने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक की तैयारी को लेकर आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश सभा के कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी बिल्सी पहुंच कर प्रदेशमन्त्री सुभाष चंद्र बाहेती व प्रदेश सभा के कार्यसमिति सदस्य राकेश माहेश्वरी , सुवीन माहेश्वरी एडवोकेट व बिल्सी माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सतीश चन्द्र माहेश्वरी के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक का आयोजन प्रदेश महामंत्री सुभाष चंद्र वाहेती के आवास पर हुआ,बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी ‘छर्रा’ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश माहेश्वरी, सुवीन माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष सतीश चंद्र माहेश्वरी ने अपने अपने विचार रखे।बैठक में निश्चय किया गया कि 31 जुलाई को कांठ जिला मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भृमण कार्यक्रम अगस्त माह में रखा जाये,इस पर कांठ बैठक में बिचार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here