बदायूँ।वृक्षारोपण_जनआंदोलन_2022:को सफल बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के बदायूँ जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने शोशल मीडिया के माध्यम से जनांदोलन छेड़ दिया है उन्होंने अपनी वॉल पर पोस्ट पर अपील करते हुए लिखा है – मेरा सभी अपने अग्रजों,मित्रों अनुजों एवं प्रियजनों से विनम्र आग्रह है कि इस वृक्षारोपण महाअभियान में अपने स्वयं के द्वारा ”एक पौधा” अवश्य लगाकर उसका संरक्षण का भी दायित्व निभायें।साथ ही वृक्ष के साथ अपना फोटो अपनी सोशल आईडी पर भी पोस्ट करें।जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गईं अपील का असर होता दिखाई पड़ने लगा है लोग इस अभियान का हिस्सा बनने लगे हैं तो कुछ लोगों ने पौधे लगाकर शोशल मीडिया पर अपने फोटो भी शेयर करना शुरू कर दिये हैं,उन्होंने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिये एक नारा भी लिखा है।
आओ मिलकर धरती को सजाएं,
वृक्ष लगाएं- वृक्ष लगाएं…वृक्ष लगाएं
स्वदेश केसरी न्यूज़ परिवार भी अपने पाठकों से अपील करता है कि वो इस बृक्षारोपण जनांदोलन में अपनी सहभागिता कर अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करें,


























