बदायूँ। आज दिनांक 7 जुलाई 2022 को जनपद बदायूँ के नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आनंद प्रकाश शर्मा से ARP एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री श्रीमती सोनी गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक संघ की महिलाओं के साथ शिष्टाचार भेंट हुई।

नवागत आदरणीय बेसिक शिक्षा अधिकारी को ए आर पी एसोसिएशन की ओर से पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।इस दौरान सभी से परिचय के साथ ही जिले में शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्री बी पी सिंह गौतम जिला महामंत्री श्रीमती कुसुम मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रानी श्रीमती मीनाक्षी उपाध्यक्ष श्री राजीव जगदीश चंद्र सागर श्री का में मिंदर शर्मा श्री आमिर फारुख सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे


























