होम राज्य उत्तर प्रदेश उदयपुर घटना: दोनों आरोपी गिरफ्तार,राजस्थान में इंटरनेट सेवाएं बंद, उदयपुर में लगाया...

उदयपुर घटना: दोनों आरोपी गिरफ्तार,राजस्थान में इंटरनेट सेवाएं बंद, उदयपुर में लगाया कर्फ्यू,

  1. पूरे राजस्थान में अगले 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित
  2. धारा-144 लागू
  3. राजसमन्द के भीम थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,
  4. सीएम अशोक गहलोत ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

उदयपुर।राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया है. राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.उदयपुर की घटना के बाद यूपी (UP) में सभी जिलों की पुलिस को एलर्ट पर रहने को कहा गया है.

बीजेपी की निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया स्टेटस लगाने पर राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक का नाम कन्हैया लाल था जोकि टेलर थे और अपनी दुकान चलाते थे. उन्होंने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी. आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने उनकी दुकान में आए थे. आरोपियों ने पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया. हत्या को लेकर स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया जिसके बाद उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. वहीं सीएम अशोक गहलोत ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here