होम राज्य उत्तर प्रदेश उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक का गला काटा:कपड़े का नाप देने...

उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक का गला काटा:कपड़े का नाप देने के बहाने आए, हत्या का VIDEO भी बनाया

राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक शख्स की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी है। हमलावर मंगलवार को नाप देने के बहाने दुकान में घुसे और तलवार से कई वार गर्दन पर वार कर उसका गला काट दिया।हमलावर ने इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है,

वीडियो में हमलावरों ने को छुरा दिखाते हुए प्रधानमंत्री दी धमकी हमलावर वीडियो में प्रधानमंत्री को धमकी देते नज़र आ रहे हैं, देश मे पहले हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की लखनऊ में भी धर्म के नाम पर इसी तरह हत्या करना बढ़ती कट्टरपंथी ताक़तों की ओर इशारा कर रही हैं।अगर समय रहते ऐसे लोगों का इलाज नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं समाज मे कट्टरता को बढ़ावा देंगी। विदित हो कन्हैयालाल तेली (40) की धानमंडी स्थित भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार 2 बदमाश आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन पर तलवार से कई हमले किए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

कई इलाकों में बाजार बंद, पुलिस से झड़प -भारी पुलिस बल तैनात
घटना की खबर लगते ही कलेक्टर तारा चंद मीणा, एसपी मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे। शव फिलहाल मौके पर ही पड़ा है। परिजन हंगामा कर रहे हैं। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं।वारदात के विरोध में हाथीपोल, घंटाघर, अश्वनी बाजार, देहली गेट और मालदास स्ट्रीट का बाजार बंद है।हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है।शव अब भी दुकान के बाहर ही पड़ा है। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की डिमांड की है। 6 दिन से नहीं खोली थी दुकान
कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। 10 दिन पहले उसने बीजेपी से हटाई गई नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कन्हैयालाल लगातार धमकियों से परेशान था। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई।
FSL टीम मौके पर पहुंची
सूचना पर धानमंडी समेत घंटाघर और सूरजपोल थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारी और FSL टीम मौके पर है। टीम ने मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं।घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी SP को फोन कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here