- मारपीट में गर्भवती महिला के बच्चे की हुई मौत
- सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने उझानी पुलिस को दिया आदेश
बदायूँ।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने मारपीट में गर्भवती महिला के बच्चे की मौत हो जाने के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ उझानी कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने के आदेश दिए साथ ही की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने का भी आदेश दिया है।
7 जनवरी 2022 को थाना उझानी क्षेत्र के गांव अलौली निवासी नीरज पत्नी वीरेंद्र ने सी जे एम कोर्ट में 156 ( 3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उल्लेख किया कि 6 नवंबर 2021 को बादीनी अपने घेर में भूसा लेने गई थी घेर के आगे गांव के ही उमाशंकर व उनके लड़कों ने ट्रैक्टर खड़ा कर रखा था जिसे हटाने को कहा इसी बात को लेकर उमाशंकर, पम्मी, राजपाल ,देवेश ने बादीनी के साथ बुरी तरीके से मारपीट की जिसमें बादीनी गंभीर रूप से घायल हो गई बादिनी गर्भवती थी परिजन अस्पताल ले गए जहां बच्चे की मौत हो गई इस मामले में पीड़िता ने पुलिस के अधिकारियों व थाने में शिकायत की कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली ।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने उक्त मामले मे उझानी कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने के आदेश दिए साथ ही की गई कार्रवाई से न्यायालय को भी अवगत कराने का आदेश दिया है ।

























