बदायूँ/ककोड़ा में चार दिवसीय नि:शुल्क योग ध्यान शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ, ककोडा़ स्थित देवकी देवी शिक्षण संस्थान में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ देवकी देवी संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश मौर्य ने किया ,इस दौरान मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि “योग शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है।





योग शिविर के आयोजक श्री नरेश सिंह राठौर( वन दरोगा ) सेक्शन प्रभारी कादर चौक , शुभम प्रताप सिंह (वन रक्षक)तथा ज्ञान सिंह नेगी पौधशाला माली ने आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व्यायाम, अनुलोम-विलोम, पदासन, भस्त्रिका, कपाल भारती, त्रिबंध, अज्जयी, भ्रामरी एवं ध्यान प्राणायाम सहित विभिन्न योग क्रियाएं कराकर योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। योग प्रशिक्षक नरेश सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि “योग के माध्यम से हम अपने शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचा सकते हैं। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में योग को सम्मिलित करना चाहिए। “श्री राठौर ने शिक्षण संस्थान को 200 फलदार वृक्ष भेंट करने का आश्वासन दिया। सहायक अध्यापक श्री यादवेंद्र शाक्य, कुमारी प्रियंका शाक्य ने योग शिविर की व्यवस्था की। शिविर में 50 से अधिक छात्र छात्राओं, अध्यापकों व क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश मौर्य ने चार दिवसीय योग शिविर को सफल बनाने के लिए समस्त छात्र छात्राओ ,अध्यापकों व क्षेत्रीय लोगों से नियमित रूप से योग शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की।योग शिविर का आयोजन वन दरोगा-नरेश सिंह राठौर, सेक्शन प्रभारी कादर चौक , वन रक्षक – शुभम प्रताप सिंह,व पौधशाला माली ज्ञान सिंह नेगी द्वारा किया गया है।

























