होम राज्य उत्तर प्रदेश कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के विरोध में उबला यूपी, कई जिलों...

कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के विरोध में उबला यूपी, कई जिलों में विरोध प्रदर्शन बदायूँ में विश्व हिंदू परिषद ने फूंका पुतला,राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन,हत्यारों को फाँसी की मांग।

बदायूँ। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के बाद से उत्तर प्रदेश में माहौल गरमा गया है। कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।विश्व हिंदू परिषद बदायूं के पदाधिकारियों ने उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड को लेकर नाराजगी जताई है. बदायूँ में भी हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के जरिए कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड के मामले में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा दिये जाने की मांग की है।जिससे इस तरह के अपराधों की पुनरावृत्ति ना हो.

ज्ञापन देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि उदयपुर जिले में दिनदहाड़े हिंदू युवक कन्हैया लाल की दुकान में घुसकर निर्मम हत्या के बाद इस्लामिक जिहादियों द्वारा धमकी द्वारा वीडियो जारी करना देश की अखंडता एवं मानवता को चुनौती दी है जिसे भारत की जनता व विश्व हिंदू परिषद कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा कहीं ऐसा ना हो इसके प्रत्युत्तर में हिंदू समाज उग्र होकर पूरे भारत में आंदोलन को बाध्य न हो जाए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर आज मुस्लिम कट्टरता और तालिबानी विचारधारा रखने वाले लोग पैर पसारने लगे हैं जिनके निशाने पर हिंदू समाज है उदयपुर की घटना भी इसका जीता जागता उदाहरण है हिंदुओं में खौफ पैदा करने का काम करने वाले कटटरपंथियों को चिन्हित कर जेल में डाला जाना चाहिए।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कल दिनांक 30 जून दिन बृहस्पतिवार बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद बदायूं जिले के हर ब्लाक स्तर पर प्रखंड स्तर पर आतंकवाद का पुतला दहन एवं ज्ञापन देने का कार्यक्रम करेगा

इस मौके पर विनय प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष) महेंद्र पाल सिंह (जिला उपाध्यक्ष) ,आयुष अग्रवाल (जिला कोषाध्यक्ष) ,अरविंद गुप्ता (विशेष संपर्क प्रमुख) ,डीएन शर्मा (जिला सत्संग प्रमुख), नीरज कोचर (जिला सेवा प्रमुख) ,अमित सक्सेना (सह जिला मंत्री ) , मयूर गुप्ता (जिला प्रचार प्रसार प्रमुख), नरेंद्र साहू (सह जिला मंत्री), डॉ आशीष गुप्ता (धर्म प्रसार प्रमुख) अरविंद शर्मा (जिला उपाध्यक्ष) हरिओम पाठक (जिला समरसता प्रमुखआदि लोग मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here