होम अंतर्राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,पूरी दुनिया में योग की धूम, स्वदेश केसरी ने अपने...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,पूरी दुनिया में योग की धूम, स्वदेश केसरी ने अपने सभी पाठकों के योगासन की फ़ोटो को दिया खबर में स्थान, आपकी योग फोटो भी हो सकती है खबर में देखें पूरी खबर?

दुनिया भर में मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्यक्ष तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें करोड़ों लोगों ने भाग लिया।इस साल कार्यक्रम को ‘‘मानवता के लिए योग’’ विषय के तहत मनाया गया। पूरी दुनिया में आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। आपको बताते चलें कि, पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2015 को मनाया गया था। जिसका प्रस्ताव सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था।इसके बाद 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। जिसे आज पूरे विश्व ने स्वीकार किया है।

आज स्वदेश केसरी न्यूज़ ने भी योगासन करते हुए अपने पाठकों के ढेरसारे फोटोज को अपनी खबर में स्थान दिया है।इसका उद्देश्य आने वाले बर्ष में स्वदेश केसरी सभी पाठक इस योग दिवस को खुद भी मनाएं साथ अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

योग मनुष्य को केवल शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं बनाता बल्कि यह सामाजिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करता है। योग मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने भी में मदद करता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here