होम राज्य उत्तर प्रदेश लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का समर कैंप शुरू, पहले दिन ही...

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल का समर कैंप शुरू, पहले दिन ही बेहद उत्साहित दिखे बच्चे, खूब हुई मस्ती


बदायूँ।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में शनिवार से समर कैंप की शुरुआत हो गई। 21 से मई से आयोजित होने वाले समर कैंप के पहले दिन बैडमिंटन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, कला और शिल्प कला, जुम्बा, योग, नृत्य, मेहंदी, बिना आग के खाना बनाना, साहित्यिक गतिविधियाँ आदि का आयोजन किया गया। समर कैंप के पहले दिन ही बच्चे बेहद उत्साहित दिखे।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष वेदब्रत त्रिवेदी, निर्देशक छवि त्रिवेदी और निर्देशक देवव्रत त्रिवेदी ने रिबन काटा कर समर कैंप सुभारम्भ किया गया।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष वेदब्रत त्रिवेदी ने कहा कि बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करके सीखने और जीवन कौशल विकसित करने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं है, जहां हम एक ही समय में उनकी ताकत को पहचान सकें और उनकी कमजोरियों पर काम कर सकें। ग्रीष्मकालीन शिविर, स्कूली शिक्षा के शैक्षणिक पहलू की तुलना में, यदि अधिक नहीं तो समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

संस्था निदेशक छवि त्रिवेदी ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना जगाने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निकालना है उन्हें स्कूल में पढ़ने के दौरान ही आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जोड़ना है।समर कैंप में शिक्षक विनय आनंद और वंदना पॉल सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here