होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं जिले में जोरदार बारिश,लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली,शहर...

बदायूं जिले में जोरदार बारिश,लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली,शहर में कई जगह हुआ जल भराव

बदायूँ।जिले में अचानक से एक बार मौसम फिर बिगड़ गया और अचानक आसमान में बादल छा गए जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।बारिश से शहरी इलाकों में जलभराव हो गया है बदायूँ शहर में झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है जिसके चलते आवागमन ठप हो गया है।शहर के आर्य समाज चौक, छै सड़के से गांधी ग्राउंड चौराहे तक,आर्य समाज से शहवाजपुर वाले रोड इलाके में पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हुआ है

आज सुबह अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इससे मौसम खुशनुमा हो गया है.आज सुबह से ही लगातार रुक- रुक कर बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहाना हो गया है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं. इससे मौसम खुशनुमा हो गया. हवाओं के बाद बारिश भी शुरू हो गई, जो अभी तक जारी है. हालांकि, अभी भी आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. हल्की बूंदाबांदी हो रही है.

शहर में जलजमाव एक बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में नगर के आधे से अधिक मोहल्लों में जल जमाव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश का मौसम शुरू होते ही जलजमाव को लेकर लोगों की चिंता बढऩे लगी है। अभी शुरूआती बारिश में ही गलियों में पानी जमा होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here