होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में आबकारी विभाग को नहीं योगी आदित्यनाथ का डर ,शराब की...

बदायूँ में आबकारी विभाग को नहीं योगी आदित्यनाथ का डर ,शराब की दुकानों पर ओवर रेट पर बिक रही शराब, आबकारी पर भारी पड़ रहा शराब सिंवडीकेट,

बदायूँ।बदायूँ बरेली रोड पर हरीश अनेजा स्मृति द्वार के नजदीक ,जीएसटी ऑफिस के सामने संचालित शराब की दुकान, जहां हो रही मनमानी।बदायूँ आबकारी अधिकारी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करते हैं

बदायूँ।शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि अंग्रेजी हो या फिर देसी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की बहुत सी दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बदायूँ निवासी सुमित का कहना है कि गुरुवार रात्रि को मैंने बदायूँ बरेली रोड पर धर्मकांटे के बराबर में स्थित वीयर शराब की दुकान से एक बीयर की बाेतल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 20 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा। इसके अलावा मौक़े पर मौजूद अन्य वीयर ग्रहकों का कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की जानकारी में हो रहा है। इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जब सुमित ने इसकी घटना की वीडियो बना रहा था सेल्स मैन को साफ सुना जा सकता है वो कह रहा है कि चाहे कितनी भी वीडियो बनालो यह सब करने के लिये हम ऊपर तक पैसा देते हैं।स्वदेश केसरी न्यूज आपको शीघ्र ही इस पर बड़ी खबर देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here