उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर का ट्विटर हैंडल (@CMOfficeUP) हैक हो गया. इतना ही नहीं हैक करने वाले ने अकाउंट की डीपी बदल दी है।हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यूजर्स ने की पुलिस से शिकायत
जैसे ही यूजर्स को पता चला कि यूपी सीएमओ का ट्विटर हैंडल हैक हो गया है. लोगों ने स्क्रीनशॉट के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को इस बारे में शिकायत करना शुरू कर दी.


















