होम राज्य उत्तराखंड बदायूँ के नव निर्वाचित MLC बागीश पाठक ने रक्षामंत्री राजनाथसिंह सहित केंद्रीय...

बदायूँ के नव निर्वाचित MLC बागीश पाठक ने रक्षामंत्री राजनाथसिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों व बरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों से की शिष्टाचार मुलाकात।सभी से बदायूँ के विकास लिये भी रखी बात।

दिल्ली/बदायूँ। एमएलसी के लिये बदायूँ से निर्विरोध निर्वाचित होने वाले बदायूँ के बरिष्ठ भाजपा नेता उद्योगपति बागीश पाठक ने आज दिल्ली में भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

यह मुलाकात लगभग आधा घंटा चली, राजनाथसिंह ने एमएलसी के लिये निर्विरोध निर्वाचित होने पर बागीश पाठक को बधाई दी। इस दौरान बागीश पाठक ने मुरली मनोहर जोशी, राजेश अग्रवाल, अरुण कुमार,बीएल वर्मा, सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व संगठन के बरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की है साथ ही बदायूँ के विकास के लिये सभी से सहयोग मांगा,जिस पर उन्होंने हर सम्भव मदद का वायदा किया है।MLC बनने के बाद यह राजनाथ सिंह से बागीश पाठक की पहली शिष्टाचार भेंट थी, राजनाथसिंह से बागीश पाठक एवं उनके पिता पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के पुराने व मजबूत सम्बन्ध हैं।बैसे तो जग जाहिर है कि दिल्ली केंद्र सरकार में उनकी सीधी पहुंच है एवं केंद्रीय संगठन के बरिष्ठ पदाधिकारियों से उनके मजबूत सम्बन्ध किसी से छिपे नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here