दिल्ली।बदायूँ से नव निर्वाचित विधानपरिषद सदस्य बागीश पाठक आज दिल्ली के अशोका होटल में आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं अभिषेक सिंह के यहां पर आयोजित पारिवारिक शादी समारोह में केंद्रीय रक्षामंत्री के पुत्र पंकज सिंह महामंत्री उत्तर प्रदेश व विधायक नोएडा व जी न्यूज़ के एंकर ,मुख्य सम्पादक सुधीर चौधरी संग नज़र आये। इस दौरान तीनों काफ़ी देर तक एक साथ नजर आए, इस मुलाकात के दौरान पंकज सिंह व सुधीर चौधरी ने निर्विरोध विधानपरिषद सदस्य चुने जाने पर वागीश पाठक को वधाई दी।

























