होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में समागम कार्यक्रम के पहले दिन रागी जत्था के परम् जीत...

बदायूँ में समागम कार्यक्रम के पहले दिन रागी जत्था के परम् जीत सिंह,सुरजीत सिंह,व जसप्रीत सिंह कोमल एवं हरविंदर सिंह अमृतसर वालों ने संगतों को गुरु जस गाकर निहाल किया,

बदायूँ।शांति के पुंज,वाणी के बोइथ पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में संगतें गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा,गुरु गोविंद सिंह मार्ग, पंजाबी मोहल्ला बदायूँ में पहुंच रही हैं रंग बिरंगी रोशनी से सजी गुरुद्वारे का वातावरण आलौकिक नजारा पेश कर रहा है।

इस मौके पर रागी जत्था परमजीत सिंह,सुरजीत सिंह,जसप्रीत सिंह कोमल, एवं हरविंदर सिंह अमृतसर वालों ने जहां संगतों को गुरु जस गाकर निहाल किया वहीं रूहानियत भरे माहौल में संगतें भी एक सुर होकर वाहिगुरू वाहिगुरु का जाप करतीं नजर आईं,
उत्सव के पहले दिन,रागी जत्था- हरविंदर पाल सिंह अमृतसर वाले एवं जसप्रीत सिंह कोमल ,परमजीत सिंह,सुरजीत सिंह ने अपनी कथा व कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया, आज रहिरास साहिब,आरती शब्द कीर्तन एवं कथा समाप्ति उपरांत लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here