मुरादाबाद/बदायूँ। रविवार को मुरादाबाद में टीएमयू के ऑडिटोरियम में आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन में प्रदेश भर से आए भारी संख्या में व्यापारियों के सहयोग से हुए चुनावी महासम्मेलन में जो की कोरोना वायरस के कारण पिछले 2 साल से नहीं हो पा रहा था।



रविवार को हुए चुनाव में फिर से युवा प्रदेश अध्यक्ष की कमान इस बार भी बदायूँ के तेजतर्रार युवा व्यापारी नेता प्रदीप भारद्वाज को सौंपी गई है,मुजफ्फरनगर के जयवीर राणा को प्रदेश महामंत्री के पद पर चुना गया है।प्रदीप भारद्वाज के पुनः युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर चुने जाने की खबर से बदायूँ के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई, व्यापरियों ने उनके प्रदेश अध्यक्ष युवा चुने जाने का स्वागत किया है,
मुरादाबाद के टीएमयू में आयोजित प्रांतीय व्यापारी चुनावी महासम्मेलन में घनश्याम दास गर्ग को मैन बॉडी का प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री के रूप में तिलक राज अरोड़ा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में विकास जैन को सर्वसम्मति से चुना गया।
सुनील खत्री को युवा प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है ।
मुरादाबाद में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में चुनाव द्वारा चुने गए पदाधिकारियों का व्यापरियों ने फूलमालाओं और बुके देकर का हर्ष ध्वनि के साथ स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद ,मुरादाबाद महापौर,कैबिनेट मंत्री,राज्य मंत्री, विधायक के साथ साथ रवि गुप्ता, नकुल यादव, राजकुमार,शिव कुमार, राजेंद्र,प्रमोद सिंघल आदि भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं एवं बुके देकर स्वागत व सम्मान कर बधाई दी।

























