होम राज्य उत्तर प्रदेश क्षत्रिय विकास समाज समिति नेकपुर ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा...

क्षत्रिय विकास समाज समिति नेकपुर ने अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप चौक पर बांटे स्वल्पाहार के पैकेट,

बदायूँ।अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आज लोग जयंती को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं बहीं बदायूँ में क्षत्रिय विकास समाज समिति , महाराणा प्रताप नगर नेकपुर, बदायूँ के उपाध्यक्ष अरविन्द सिसौदिया द्वारा संविधान निर्माता की जयंती पर लोगों को स्वल्पाहार के पैकेट बांट कर जयंती को मनाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक बदायूँ पर अल्प आहार के पैकेट वितरित किये गए।

इस मौके पर क्षत्रिय समाज के कल्लू सिंह, राजेश सिंह, राय सिंह, प्रदीप सिंह, दुर्गेश कटहरिय़ा, दीपू सिंह, अवदेश सिंह, राजू सोलंकी, शेर सिंह सोलंकी, महात्मा नारायण गिरि जी, अध्यक्ष सुरेश सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here