होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में शपथ ग्रहण आज, योगी ने सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित मुलायम...

यूपी में शपथ ग्रहण आज, योगी ने सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित मुलायम ,अखिलेश और मायावती को फोन कर दिया निमंत्रण।

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ 25 मार्च यानी आज दोबारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है. योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा. समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे. इसके अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है. इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्योता दिया. इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here