बदायूँ में भी आज ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय बैंक एवं श्रमिक संगठनों के दो दिवसीय बन्द के आह्वान पर आज दूसरे दिन 29 मार्च 2022 को बदायूँ में AIBA के बैनर तले सभी बैंकों के कर्मचारियों अधिकारियों ने इंद्रा चौक स्थित पीएनबी शाखा के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया, साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक पहले ही 2 दिन बंद थे. 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार था, जबकि 27 मार्च को रविवार था. इस कारण बैंक पहले ही लगातार 2 दिन बंद रह चुके थे, सोमवार,मंगलवार को बैंक यूनियनों की हड़ताल के चलते लगातार 4 दिनों बैंक बंद रहने के कारण बदायूँ में बैंकिंग कामकाज ठप रहने से व्यापारियों व आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
प्रदर्शन के दौरान स्वदेश केसरी न्यूज से बात करते हुए UPBEU के सयुंक्त सहायक महामंत्री यूपी औतपाल सिंह ने बताया कि जनपद में हड़ताल के चलते लगभग 158 शाखाओं में कार्य बाधित रहा जिसके चलते लगभग 300 करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ है। बहीं दूसरी ओर सिविल लाइन में ही पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कर्मचारी अपना कार्य करते नजर आए इस बारे में जब स्वदेश केसरी संवाददाता प्रिंस शर्मा ने बैंक कैशियर संजय मलिक से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां पर विधिवत सेवाएं जारी हैं हमारी यूनियन इस हड़ताल में शामिल नहीं है।
हड़ताल में शामिल ज्यादातर यूनियन का कहना है कि “एआईबीईए के इस कॉल का समर्थन करने का मुख्य कारण बैंकिंग क्षेत्रों की लम्बित मांगों पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने व उनका निराकरण कराने के लिए इस हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया गया है,” बैंक यूनियनों की मांग है कि सरकार को निजीकरण बंद करना चाहिए और इसके बजाय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करने के लिए कदम उठाना चाहिए.
बदायूँ में सुरेंद्र कुमार सोनी,( मण्डल सचिव AIPNBOF) द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा बताया गया है कि इस हड़ताल के माध्यम से हम ने सरकार से नई पेंशन योजना एनपीएस को निरस्त करने और महंगाई भत्ते से जुड़ी पेंशन योजना लागू की करने की मांग की है ,बैंकों का निजीकरण बंद करने व सजावटी छटनी बंद कर खराब ऋणों की बसूली की भी मांग की प्रमुखता से उठाई गई है। सभी अनुबंध कर्मचारी व वीसी को नियमित करने साथ ही बैंको के ग्राहकों की जमा धनराशि पर ब्याज की दरों को बढ़ाये जाने की मांग की गई है।
प्रदर्शन करने वालों में बैंक ऑफ बड़ौदा से दीपक सिंह,हरबीर सिंह,श्रीमती लता,रविन्दर ,यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से अजय कुमार,राजेश कुमार,अरबिंद गौतम,सोनू,बैंक ऑफ इंडिया से शुभम अरोरा,यूको बैंक से देबेन्द्र,प्रमोद कुमार, बहीं पंजाब नेशनल बैंक से शिव कुमार,(अध्यक्ष ,PNBSA) रामविलास,सुनील कुमार, सुखपाल, संजू,अज़हर, अजयवीर, सूरज सिंह,आकाश,गौतम दास, आदि शामिल हुए।

























