लखनऊ। यूपी में शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी, जितिन प्रसाद को PWD जैसा अहम मंत्रालय दिया गया है. धर्मपाल को पशुधन और दुग्ध विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. ब्रजेश पाठक को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग दिया गया है. अरविंद शर्मा को शहरी विकास और ऊर्जा विभाग सौंपा गया





इसी क्रम में सुरेश खन्ना को वित्त और संसदीय कार्य मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी के लिहाज से अहम गन्ना विकास और चीनी मिलों से जुड़ा मंत्रालय लक्ष्मीनारायण चौधरी को सौंपा गया है जबकि जयवीर सिंह पर्यटन और संस्कृति मंत्री होंगे. सूर्यप्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा और अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है. नंदगोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास तथा भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज मंत्रालय सौंपा गया है. राजेश सचान सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्यम के साथ साथ खादी ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी संभालेंगे.अरविंद शर्मा को नगर विकास, योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, आशीष पटेल को प्राविधिक सिक्षा और संजय निषाद को मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है.
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में नितिन अग्रवाल को आबकारी और मद्य निषेध, कपिल देव अग्रवाल को व्यावसायिक शिक्षा-कौशल विकास, रवींद्र जायसवाल को स्टाम्प व न्यायालय शुल्क, संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा, गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा और गिरीश चंद्र यावद को खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.धर्मवीर प्रजापति को कारागार और होमगार्ड्स, पूर्व आईपीएस असीम अरुण को समाज कल्याण, जयेंद्र प्रताप सिंह को सहकारिता, दयाशंकर सिंह को परिवहन, दिनेश प्रताप सिंह को उद्यान व कृषि विपणन और दयाशंकर मिश्रा दयालु को आयुष और खाद्य सुरक्षा, विभाग सौंपा गया है.
राज्यमंत्री के तौर पर मयंकेश्वर सिंह को संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, दिनेश खटीक को जल शक्ति, संजीव गौड़ को समाज कल्याण, अजा-अजजा कल्याण, बलदेव सिंह औलख को कृषि व कृषि शिक्षा-अनुसंधान, अजीत पाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जसवंत सैनी को संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास, रामकेश निषाद को जल शक्ति, मनोहर लाल मन्नू को श्रम व सेवायोजन, संजय गंगवार को गन्ना विकास व चीनी मिलें, बृजेश सिंह को लोकनिर्माण, केपी मलिक को वन पर्यावरण, सुरेश राही को कारागार, योगेंद्र तोमर को ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा, अनूप प्रधान को राजस्व, प्रतिभा शुक्ला को महिला कल्याण व बाल विकास, राकेश राठौर को नगर विकास, रजनी तिवारी को उच्च शिक्षा, सतीश र्मा को खाद्य, रसद व नागरिक आपूर्ति, दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज और विजय लक्ष्मी गौतम को ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

























