होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती SO हुए निलंबित, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर SSP ने लिया...

उघैती SO हुए निलंबित, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर SSP ने लिया सख्त एक्शन,

बदायूं. बदायूं जिले के एसएसपी ओपी सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें एसएसपी ने उघैती एसओ वीरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया है. एसओ का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है. वीडियो में एक महिला एसओ से अश्लील हरकतें कर रही है. और वे भी इसका मजा ले रहे हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने निलंबन की कार्रवाई की है.
जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बदायूं में उघैती थाना के एसओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें एसओ उघैती और किसी महिला की अश्लील क्लीपिंग थी। मामला देखते ही देखते अफसरों तक पहुंचा तो शुरुआत में अधिकारी भी एसओ की यह हरकत देख शर्मसार हो गए। जबकि बाद में सीओ बिल्सी से एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई, सीओ बिल्सी ने रात में ही एसओ उघैती का बयान दर्ज किया और थाने पहुंचकर उनसे पूरी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाना चाही तो एसओ ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया,वह अपनी सफाई में कुछ ज्यादा नहीं कह सके, co बिल्सी की जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उनके स्थान पर थाने के ही एसआई राजीव कुमार को प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि फिलहाल एसओ को निलंबित किया गया है. एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here