होम राज्य उत्तर प्रदेश सुबह सुबह देश को दिया महंगाई का झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ...

सुबह सुबह देश को दिया महंगाई का झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ 50 रु महंगा, डीजल, पेट्रोल भी हुआ महंगा, बदायूँ में सिलेंडर की नई कीमत हुई 968 रु

नई दिल्ली: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. नई कीमत आज (मंगलवार) से लागू होगी. घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं. आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 899.50 रुपये से बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है.वहीं उत्तर प्रदेश के बदायूँ में पहले 918 रु में मिलने वाला सिलेंडर आज से 968 का हो गया है

किस शहर में घरेलू LPG सिलेंडर का दाम कितना?
बता दें कि अगर आप अब मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदेंगे तो आपको 949.50 रुपये देने होंगे और अगर कोलकाता में आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेंगे तो आपको 976 रुपये चुकाने होंगे. यहां पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी. इसके अलावा चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये से बढ़कर 965.50 ,, उत्तर प्रदेश के बदायूँ जनपद में पहले 918 रु में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत आज से 968 रुपये हो गई है.

लखनऊ और पटना में LPG सिलेंडर की क्या है कीमत?
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है. वहीं बिहार के पटना में एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब आपको 1039.5 रुपये में मिलेगा, जो पहले 998 रुपये का था.

पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी
गौरतलब है कि डीजल-पेट्रोल के दाम में भी लंबे समय के बाद एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है. डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की तेजी आई है. बढ़ी हुई कीमतें आज (मंगलवार) से लागू हो गई हैं.

जान लें कि थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुके हैं. इसमें अचानक बड़ी बढ़ोतरी हुई है, सीधे 25 रुपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में थोक उपभोक्ताओं को डीजल 115 रुपये प्रति लीटर की कीमत से बेचा जा रहा है.

बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी क्रूड ऑयल के महंगा होने की वजह से हुई है. मौजूदा पेट्रोल-डीजल की कीमतें तब की हैं, जब क्रूड ऑयल 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब था. अभी क्रूड ऑयल की कीमत गिरावट के बाद भी 100 डॉलर प्रति बैरल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here