उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के दौरान अपने 2 प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत दर्ज कराने में बड़ी सफलता हासिल कर ली है।
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव यानी एमएलसी का चुनाव होने से इस समय राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। वहीं एमएलसी चुनाव के पहले चरण में भाजपा के दो उम्मीदवार निर्विरोध जीतकर आए हैं। क्योंकि समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिये गए हैं। विधान परिषद क्षेत्र एटा, मैनपुरी और मथुरा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष यादव और ओम प्रकाश को चुनाव आयोग द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके पीछे बड़ा कारण समाजवादी पार्टी के उदयवीर सिंह और आकाश का नामांकन रिरस्त होना बताया जा रहा है। इससे साफ है कि एमएलसी की 35 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा ने सबसे पहली शुरुआती जीत निर्विरोध दर्ज कराकर एक बड़ा मेसेज दिया है। जबकि सपा ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एक दिन पहले ही इसको लेकर आशंका जताई थी।

























