होम राज्य उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक सिनोद शाक्य हुए भाजपाई, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,व संगठन...

पूर्व विधायक सिनोद शाक्य हुए भाजपाई, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,व संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल.वर्मा. एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की मौजूदगी में पार्टी की दिलाई सदस्यता।

 बदायूँ की दातागंज विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की मौजूदगी में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

सिनोद शाक्य ने शनिवार को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यह सदस्यता उन्होने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ग्रहण की।गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव में सिनोद शाक्या को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले अपना नामांकन वापस ले लिया था।भाजपाईयों के अनुसार सिनोद काफी समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे।कहा जा रहा है कि इस रणनीति में भाजपा जिलाध्यक्ष का अहम योगदान रहा है,सिनोद शक्य के आने से जहां भाजपा को पूरे जिले में फायदा मिलेगा, बहीं सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के लिये 2024 लोकसभा चुनावों से पूर्व बहुत बड़ा झटका साबित होगा।

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाउपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता विधायक हरीश शाक्य पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेन्द्र शाक्य,पूर्व उसहैत चैयरमेन गौरव गुप्ता ‘गोल्डी’ ,अजीत वैश्य,पारस गुप्ता,अनुज माहेष्वरी, अंकित मौर्य,आशीष शाक्य,राजेश्वर सिंह वेवी,एम पी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here