उसहैत संवाददाता सोमेंद्र कुमार की रिपोर्ट
बदायूँ/उसहैत म्याऊं रोड पर गिलटईया गांव के पास में गुरुवार सैन्य 05:30 के आसपास बाइक पर जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही मौके पर उसावां व उसहैत थाना पुलिस पहुंच गई पुलिस ने गाहयल को तुरंत उपचार के लिए बरेली भेज है ।



पुलिस ने बताया है कि गुरुवार की शाम ग्राम पंचायत विरिया बांडा चंद्रपुरा गांव के दो युवक बाइक पर सवार हो अपने गांव की ओर जा रहे थे कि म्याऊँ रोड पर गिल्टियां गांव के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार ग्राम पंचायत विरिया बांडा चंद्रपुरा निवासी पोप सिंह यादव पुत्र बदन सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उसका साथी ग्राम पंचायत म्याऊं गिलटया के रहने वाले मनोज को बरेली रेफर किया गया है सूचना पर थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए बरेली ले गए। वहीं मृतक के शव काे जिला अस्पताल में ले जाया गया है।जहां से मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

























