पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही जनहित में तमाम बड़े फैसले लिए जा रहे हैं इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के निजी स्कूलों में फीस और किताबों को लेकर अहम घोषणा की है , पंजाब सरकार ने बताया कि राज्य के निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है. प्राइवेट स्कूलों को इस सेशन में होने वाले एडमिशन के लिए भी फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं मिलेगी.
किताबों और ड्रेस पर हुआ यह फैसला
एक अन्य फैसले में सीएम भगवंत मान ने कहा “कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान पर जाकर यूनिफॉर्म और किताबें खरीदने के लिए नहीं कहेगा. उन्होंने कहा “स्कूल उस इलाके की सभी दुकानों पर अपनी किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराएंगे. अभिभावक अपनी पसंद की किसी भी दुकान से खरीद सकेंगे.” सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

























