- सरकारी ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ों पर और तेज़ी से होगी कार्यवाही
- भारत सरकार की घरौनी स्वामित्व योजना में और तेज़ी लाने के दिए आदेश।
बदायूँ/विधान सभा चुनाव सम्पन्न होते ही बिल्सी उपजिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र आज से अपने फुल एक्शन मोड में आ गए हैं SDM द्वारा बिल्सी तहसील सभागार में आज लेखपालों की मीटिंग बुलाई गई जिसमें लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध कब्जेदरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाये। भू माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनको जेल भेजने जैसी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये, इस दौरान उन्होंने घरौनी योजना को भी विस्तार से समझाया

बैंकों से मिल सकेगा लोन भी
मीटिंग में तहसीलदार शर्मनानंद ने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) प्राप्त होने से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पत्ति सम्बन्धी विवादों में काफी कमी आएगी। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव के आबादी क्षेत्र में स्थित अपनी संपत्तियों (भवन, प्लाट आदि) के प्रमाणित दस्तावेज़ प्राप्त होंगे, जिनका उपयोग बैंकों से लोन आदि प्राप्त करने में किया जा सकेगा।उन्होंने कहाकि ड्रोन फोटोग्राफी के आधार पर आबादी क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया जाएगा और उसमें दर्शाये गए मकानों और अलग दर्शाये गए स्थानों की नंबरिंग की जाएगी।
इस दौरान नायाब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी सहित सभी कानूनगो और लेखपाल उपस्थित रहे ।

























