उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होना है बदायूँ में चुनावों से पूर्व नेताओं के दल-बदलने का खेल जारी है। इसी कड़ी में आज बिसौली क्षेत्र के कद्दावर बसपा नेता सुभाष चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।








पूर्व जिला सचिव एवं सहसवान विधान सभा के पूर्व विधान सभा प्रभारी सुभाष चौधरी को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी0एल0वर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता दिलाई,भाजपा की सदस्यता लेने के बाद सुभाष चौधरी ने कहा वर्तमान हालात में योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश की सत्ता में लौटना आवश्यक हैं। बता दें, इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से अलग-अलग दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं वो जनता का भाजपा पर बने विश्वास को दर्शाता है।

























