होम राज्य उत्तर प्रदेश सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मतदाताओं को जागरूक करने के...

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं से संकल्प-पत्र भरवा कर लिया बचन,

बदायूँ।बिसौली-क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं से संकल्प-पत्र भरवाए व मतदात प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया।

प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने-अपने मोहल्लों में रहने वाले असाक्षर व निशक्तजनों को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाएं।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से संकल्प-पत्र भरवाए। उन्होंने कहा कि चुनावों में विद्यार्थियों ने मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर देश में कोटा जिले का नाम रोशन किया था। उसी प्रकार हम सबको भी 14 फरवरी को होने वाले विधान सभा चुनावों में भी लोगों को जागरूक कर उनसे शतप्रतिशत मतदान कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वैष्णवी चौधरी,मोनिका,सलोनी ,दीपांशी चौधरी ,दीप माला नीशू दीक्षित सहित 300 विद्यार्थियों ने संकल्प पत्र भरे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here